96 हजार की रिश्वत लेते जिला सहकारी बैंक मैनेजर पकड़ा

सतना| जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा को बुधवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनके प्रेम नगर स्थित आवास पर की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रबंधक को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई जारी  हैं
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि  जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक केसी शर्मा द्वारा यह रिश्वत नागौद स्थित जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के समिति प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा से मांगी गई थी। आरोप है कि धान खरीदी की राशि के भुगतान के एवज में कुल राशि का 3 प्रतिशत कमीशन के रूप में मांगी जा रहा थी, जो लगभग एक लाख रुपये थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर बैंक मैनेजर सिद्धार्थ ओझा ने लोकायुक्त एसपी रीवा से शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने एक योजना बनाई। बुधवार को निरीक्षक एसआर मरावी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम प्रेम नगर पहुंची। शिकायतकर्ता ने जैसे ही 96 हजार रुपये की रिश्वत राशि आरोपी प्रबंधक को दी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केसी शर्मा को पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।
जिला सहकारी बैंक मैनेजर के लोकायुक्त के जाल में फंसने की खबर से बैंकिंग और सहकारिता विभाग में हलचल मच गई। टीम आरोपी को सर्किट हाउस ले गई, जहां मामले से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच और पूछताछ की जा रही है। लोकायुक्त अधिकारी रिश्वत की मांग और धान खरीदी की राशि से संबंधित पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण और आगे की कानूनी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

posted by Admin
476

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->