निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 300 से अधिक नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ



ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा फेनवे ग्लोबल सिटी, रायरू–डबरा बायपास रोड पर फेनवे ग्लोबल सिटी के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय एमजेएफ लॉयन हरिशंकर गोयल जी की पावन स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 300 नागरिकों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात निःशुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष, ग्वालियर माननीय श्री जयप्रकाश राजोरिया जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडीजी एमजेएफ लॉयन विकास गंगवाल जी उपस्थित रहे।

शिविर को संबोधित करते हुए लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल के अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने स्वर्गीय एमजेएफ लॉयन हरिशंकर गोयल जी के जीवन, सेवा, समर्पण एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना से प्रेरणा लेकर जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय एवं आरजेएन अपोलो की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही मधुमेह एवं रक्तचाप की जांच भी निःशुल्क की गई। शिविर में लगभग 300 नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर क्लब के चार्टर सदस्य एवं एमजेएफ लॉयन यश गोयल जी ने लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल को विशेष सहयोग प्रदान किया। क्लब परिवार ने उनके सहयोग, सेवा भावना एवं आत्मीय सहभागिता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाओं को सचिव लॉयन रोशन गाबरा एवं कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल ने संभाला। चिकित्सा शिविर के संयोजक लॉयन आदित्य गुप्ता एवं लॉयन शशि श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फेनवे ग्लोबल सिटी द्वारा चिकित्सा शिविर के आयोजन में प्रदान किए गए सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल परिवार ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं चीफ एरिया लीडर एमजेएफ लॉयन अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन लॉयन राजेश वाटवानी, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन सुनील शर्मा, डॉ. श्री प्रकाश लोहिया, लॉयन तालिब खान, लॉयन जे. एस. गुप्ता, लॉयन टी. एस. गुप्ता, लॉयन विवेक सेठी, लॉयन मनोहरलाल भल्ला, लॉयन सनीत कुकरेजा, लॉयन गालव सिंघल, लॉयन दुर्गेश चौरसिया, लॉयन धन्वंत अग्रवाल, लॉयन नीरज चौरसिया, लॉयन अंशुल तपा, लॉयन यश नारंग एवं लॉयन गिरीश गाबरा सहित क्लब के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष, सदस्यगण, फेनवे ग्लोबल सिटी परिवार तथा शहर के अनेक प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा आयोजित यह चिकित्सा शिविर सेवा, स्वास्थ्य एवं मानवता के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का सार्थक उदाहरण रहा। क्लब परिवार ने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

हम सेवा करते हैं — सेवा करें, खुशियाँ फैलाएँ। 🦁🇮🇳

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->