बच्चों को सिखाया स्वच्छता का पाठ
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शहर के विद्यालयों में स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के लगभग 10 विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया, बच्चे स्वयं जागरूक होने के बाद अपने परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
नगर निगम द्वारा विद्यालयों को मानकीकरण और स्वच्छता मानकों से अवगत कराने के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। इस दौरान जीडी गोयनका स्कूल, ग्वालियर हायर सेकेंडरी स्कूल, केवी नं. 1 और कार्मेल कॉन्वेंट, केंद्रीय विधालय क्रमांक 1, प्रगति विधा पीठ सहित कई प्रमुख स्कूलों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन का सही तरीका सिखाया जा रहा है, ताकि वे न केवल स्कूल बल्कि अपने घर और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।