फ्रांस से आरंभ हुई हर घर तिरंगा यात्रा का इटली में स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

मिलान (इटली)। भारत की स्वतंत्रता के अमृत पर्व के उपलक्ष्य में श्री मतंगेश्वर सेवा समिति, खजुराहो एवं दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा के संयोजन में आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ फ्रांस के विभिन्न नगरों से राष्ट्रप्रेम का संदेश देती हुई इटली के ऐतिहासिक नगर मिलान पहुँची। यात्रा के इटली आगमन पर प्रवासी भारतीयों एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और सम्मान के साथ तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया।

इटली में इस यात्रा के संयोजक महाराजा रेस्टोरेंट के अरिकेश जोशी, समीर सिद्धार्थ शर्मा तथा कुरुकुमा रेस्टोरेंट के आसिफ खान ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का अमर प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपने जीवन में राष्ट्रप्रेम की भावना को सदैव जीवित रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पंडित शर्मा ने कहा कि “हर घर तिरंगा यात्रा विश्वभर में बसे भारतीयों को अपनी मातृभूमि से भावनात्मक रूप से जोड़ने का एक सशक्त अभियान है। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और भारत की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक है। विदेशों की धरती पर जब भारतीय समुदाय तिरंगे के सम्मान में एकजुट होता है, तब भारत की सांस्कृतिक शक्ति और राष्ट्रीय चेतना पूरे विश्व में और अधिक प्रखर होकर उभरती है। हम सभी का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करें।”

तिरंगा यात्रा को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं प्रवासी भारतीयों में अद्भुत उत्साह और उल्लास देखने को मिला। अनेक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ यात्रा का स्वागत किया तथा स्वतंत्रता दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अल्मा जोहा खान, रफ़ीक खान, बृजेन्द्र पाल, रऊफ़ खान, समीर सिंह, जसविंदर सिंह, अरविंद रजक तथा आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->