VZY स्मार्ट टीवी की कुल बिक्री 200 करोड़ रुपए के पार, डिश टीवी ग्रुप की कनेक्टेड एंटरटेनमेंट स्ट्रेटेजी को मजबूती
यह उपलब्धि दिखाती है कि डिश टीवी ग्रुप अब सिर्फ DTH तक सीमित नहीं है, बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। भारत के तेजी से बढ़ते स्मार्ट टीवी बाजार में VZY एक महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है
*मुंबई*, *: डिश टीवी ग्रुप के कनेक्टेड एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा VZY स्मार्ट टीवी ने लॉन्च के पहले ही साल में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कुल बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि डिश टीवी ग्रुप के DTH कारोबार से आगे बढ़कर कनेक्टेड एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह उपलब्धि दिखाती है कि ग्राहक VZY स्मार्ट टीवी को पसंद कर रहे हैं। VZY स्मार्ट टीवी में स्मार्ट टीवी तकनीक, लाइव टीवी, ओटीटी स्ट्रीमिंग और स्मार्ट तरीके से कंटेंट खोजने की सुविधा एक ही जगह मिलती है। इससे ग्राहकों को मनोरंजन का आसान और एकीकृत अनुभव मिलता है।
डिश टीवी ग्रुप की कनेक्टेड एंटरटेनमेंट रणनीति के तहत लॉन्च किए गए VZY स्मार्ट टीवी का उद्देश्य मनोरंजन को आसान बनाना है। इसमें लाइव टीवी चैनल, ओटीटी ऐप्स और AVOD कंटेंट एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध होते हैं। VZY स्मार्ट टीवी में पारंपरिक सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं होती, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधा और बेहतर देखने का अनुभव मिलता है।
ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए, कुछ चुनिंदा VZY स्मार्ट टीवी मॉडल खरीदने पर 30,000 रुपए तक के विशेष कंटेंट लाभ भी मिलते हैं। इससे ग्राहकों के लिए VZY का पूरा मनोरंजन पैकेज और आकर्षक बनता है।
VZY स्मार्ट टीवी की बिक्री बढ़ाने में डिश टीवी ग्रुप के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, रिटेल पार्टनर्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसकी वजह से VZY की पहुँच बड़े शहरों के साथ-साथ टियर-II और टियर-III शहरों तक भी बढ़ी है।
200 करोड़ रुपए की बिक्री का यह आँकड़ा डिश टीवी ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। VZY के जरिए कंपनी स्मार्ट टीवी, लाइव टीवी, ओटीटी कंटेंट, AVOD और डिजिटल एंटरटेनमेंट को एक साथ जोड़कर ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान और बेहतर मनोरंजन अनुभव तैयार कर रही है।
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के सीईओ औरएग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्री मनोज डोभाल ने कहा, “पहले ही साल में VZY स्मार्ट टीवी की कुल बिक्री 200 करोड़ रुपए से ज्यादा होना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह दिखाता है कि भारतीय ग्राहक कनेक्टेड एंटरटेनमेंट को तेजी से अपना रहे हैं। आज दर्शक सुविधा, अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट और अलग-अलग तरह के मनोरंजन को एक ही जगह चाहते हैं। VZY इन्हीं बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। VZY की यह सफलता हमें अपने मुख्य डीटीएच कारोबार के साथ-साथ नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने और कनेक्टेड एंटरटेनमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का भरोसा देती है। यह हमारी बड़ी यात्रा का सिर्फ पहला कदम है। हमारा लक्ष्य डिश टीवी ग्रुप को एक मजबूत कनेक्टेड एंटरटेनमेंट ग्रुप बनाना है और VZY स्मार्ट टीवी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
डिश टीवी इंडिया लिमिटेड के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर, श्री सुखप्रीत सिंह ने कहा, “लोगों के मनोरंजन देखने का तरीका लगातार बदल रहा है। अब लाइव टीवी और स्ट्रीमिंग दोनों एक ही मनोरंजन अनुभव का हिस्सा बन गए हैं। VZY स्मार्ट टीवी लाइव टीवी चैनल, ओटीटी ऐप्स, AVOD कंटेंट और आसान कंटेंट सर्च को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। 200 करोड़ रुपए की बिक्री का आँकड़ा ग्राहकों के बीच VZY की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है और इससे हमें अलग-अलग बाजारों में VZY को और मजबूत करने का अच्छा आधार मिला है।”
VZY स्मार्ट टीवी की बढ़ती लोकप्रियता कुछ बड़े बदलावों को भी दिखाती है। इनमें स्मार्ट टीवी का बढ़ता इस्तेमाल, एक ही जगह पर अलग-अलग मनोरंजन सुविधाएँ पाने की बढ़ती माँग और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बिखरे कंटेंट को एक साथ देखने की ग्राहकों की बढ़ती पसंद शामिल हैं।