उत्कृष्ट कार्य के लिए अनुपम तिवारी को एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ सम्मान
उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, तकनीकी दक्षता एवं समर्पण के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) महोबा अनुपम तिवारी को ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ सम्मान से सम्मानित किया गया। अनुपम तिवारी द्वारा KBR (Excluding) – VGLJ (Excluding) सेक्शन में अनुरक्षण, अभियांत्रिकीय कार्यों के निष्पादन एवं पर्यवेक्षण में उत्कृष्ट दक्षता एवं समर्पण का परिचय देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
अनुपम तिवारी द्वारा सबवे 429A पर रेलवे बोर्ड के ट्रायल आइटम ‘बैरियर टाइप वाटरप्रूफिंग’ का सफल क्रियान्वयन किया गया। साथ ही, टीकमगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के दौरान अभियांत्रिकीय व्यवस्थाओं का सफल पर्यवेक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्षा ऋतु में RUB/LHS की डी-वॉटरिंग व्यवस्था एवं Bridge Management System (BMS) रिपोर्टिंग का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया गया। इससे वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था एवं पुलों से संबंधित कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिली। सेक्शन में वृहद वृक्षारोपण अभियान का सफल संचालन कर पर्यावरण संरक्षण एवं रेलवे परिसरों के सौंदर्यीकरण में भी उल्लेखनीय योगदान दिया गया। अनुपम तिवारी द्वारा तकनीकी कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं रेलवे की परिसंपत्तियों के बेहतर अनुरक्षण के प्रति भी उल्लेखनीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई।
उपरोक्त अनुकरणीय कार्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंडल रेल प्रबंधक, झांसी द्वारा अनुपम तिवारी को 2,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’ अवार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय आशुतोष चौरसिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।