केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बैंड की प्रस्तुति से देशभक्ति के रंग में रंगा ग्वालियर

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को ग्वालियर स्थित रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बैंड द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की थीम पर भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस प्रस्तुति ने समाधि स्थल परिसर के वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। राष्ट्रगीत की मधुर एवं ओजपूर्ण धुनों से ग्वालियरवासियों में देशभक्ति का संचार हुआ और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस समारोहों की इसी कड़ी में ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, ग्वालियर परिसर में प्रातः 7 बजे योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्रुप केन्द्र के मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। इस आयोजन का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति गौरव की भावना को और सुदृढ़ करना रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस बल के अधिकारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आर.के. निगम, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, ग्वालियर, श्रीमती सुनीता निगम, क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा, पी.सी. गुप्ता, कमाण्डेंट, दिलावर सिंह, उप कमाण्डेंट, हरीश चंद शर्मा, सहायक कमाण्डेंट, श्रीमती ज्योति सिकरवार, प्राचार्य, मांटेसरी स्कूल सहित केरिपुबल के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->