विशाल पौधारोपण अभियान के द्वितीय चरण में 145 पौधों का रोपण



ग्वालियर। 10 अगस्त, सोमवार को भारत विकास परिषद ग्वालियर महानगर समन्वय द्वारा शिवपुरी लिंक रोड स्थित अजयपुर में विशाल पौधारोपण अभियान का द्वितीय चरण आयोजित किया गया। परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा कुल 600 पौधों के रोपण का विशाल लक्ष्य रखा गया है ।इस अभियान के दौरान पूरे दिन ऑक्सीजन देने वाले , मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने वाले, भविष्य में छायादार वृक्ष के रूप में परिवर्तित होने वाले व कुछ फलदार व फूलदार पौधों सहित बड़ी संख्या में पौधों का रोपण व भविष्य में देखभाल करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके प्रथम चरण में 125 व द्वितीय चरण में 145 नीम, पीपल,बरगद, जामुन, गुलमोहर, कचनार , खैर, खमेर इत्यादि पौधों का रोपण किया गया साथ ही शेष दो चरणों का कार्य भी जल्दी पूरा कर लिया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय अध्यक्ष विकास रत्न श्रीमती मेघना सिंघल ने की, संचालन सह समन्वयक श्रीमती सुमित्रा सिकरवार द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  अवधेशकुमार मीणा ( वनमंडल अधिकारी, सामान्य वनमंडल ) व विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वाति पाठक ( उप विभागीय अधिकारी सामान्य वनमंडल) उपस्थित रहे ।आमंत्रित अतिथियों का परिषद की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व परिषद का साहित्य भेंट किया ।साथ ही ग्वालियर स्थित भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की 8 शाखाओं से दायित्व धारियों ,सदस्यों व वन विभाग के सहयोगियों सहित 34 लोगों ने रैली बनाकर व स्वयं पौधे ले जाकर निश्चित स्थान पर पौधारोपण का आनंद व पुण्य लाभ प्राप्त किया । कार्यक्रम उपरांत स्वल्पाहार व्यवस्था के लिए शाखा संपर्क व शाखा विवेकानंद के सदस्यों का हार्दिक आभार ।वन विभाग के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर महानगर समन्वय से भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया है।

posted by Admin
92

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->