प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर की छत पर भी पांच पौधे लगाने चाहिए: जोहरी


आल इंडिया कायस्थ महासभा ने लक्ष्मण तलैया पहाड़ी पर रोपे 70 पौधे

ग्वालियर: आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण किया गया। यह पर्यावरण एवं जलवायु को संरक्षित करने के लिए एक बड़ा कदम है आल इंडिया कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी ने कहा की प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार में काम से कम पांच पौधे अपने घर दरवाजा छत पर लगाने चाहिए। मैं अनुरोध करूंगा के सभी नागरिक इस जलवायु एवं पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना योगदान दें। 
इसी क्रम में आल इंडिया कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी के नेतृत्व में लक्ष्मण तलैया हीरा भूमिया की पहाड़ी और मंदिर पर पौधारोपण किया गया। इस जगह पर 70 पौधे लगाए गए। लक्ष्मण तलैया के आसपास 50 पौधे लगाए पूरी टीम ने अलग-अलग हिस्सों में जाकर रोपे। महासभा ने हजार पौधों का लगाने का संकल्प लिया था, उसमें अभी तक 570 पौधे लगाए जा चुके हैं। लक्ष्मण तलैया हीरा भूमिया मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम में अजय जोहरी व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, संरक्षक विद्याराम श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, दीपक जौहरी, अमित सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, शशि सक्सेना, आलोक सक्सेना उपस्थित रहे।

posted by Admin
11

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->