डबरा जिला ग्वालियर में भा क पा के राष्ट्रीय आव्हान 06 अगस्त 15 के तहत डबरा में सातवें दिन पदयात्रा संपन्न

*

*मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छात्र, नौजवानों पर क्रूर हमला के खिलाफ भा क पा का 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में हल्ला बोल* 

*जन जागरण पदयात्रा पूर्ण कर*
 *बदलाव जरूरी है*
 *संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली चलो*

*कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट राज्य कार्यकारिणी सदस्य*

डबरा - ग्वालियर  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के आव्हान के तहत डबरा जिला ग्वालियर में सातवें दिन पदयात्रा आज दोपहर 11 बजे डबरा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय नगर पालिका रोड से प्रारंभ हो कर शहर के प्रमुख मार्ग पर पदयात्रा, पर्चा वितरण, जनसंपर्क कर सभा की। पदयात्रा का नेतृत्व डबरा ब्रांच कमेटी सहसचिव कॉमरेड मनोज बाथम, कॉमरेड दुर्गा मौर्य ,कॉमरेड सामनदे आदिवासी ने किया। 
पदयात्रा के दौरान सभा को म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम अनवर खान ने संबोधित करते हुए कहां कि देश की मेहनतकश जनता, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, नोटबंदी से पीड़ित व्यवसायी वर्ग,कर्मचारी सभी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्राहिमाम है सभी बदलाव चाहते हैं। 
*बदलाव जरूरी है* क्योंकि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतन्त्र , अभिव्यक्ति की आज़ादी, सामाजिक न्याय, समाजवाद , धर्म निरपेक्षता, सार्वजनिक क्षेत्र, मेहनतकश जनता के हितों पर संकट पैदा किया है । छात्र और नौजवानों पर आंदोलन के दौरान क्रूरता पूर्वक हमले किए जा रहे हैं। देश की सभी संस्थाओं पर पूर्ण कब्जा कर लिया है देश की संपत्ति को बड़े पूंजीपतियों को सोपा जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप नौजवानो को रोजगार नहीं । पूंजीवादी और फासीवादी ताकतों के जन विरोधी गठजोड़ से जनता बेहाल है। लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया गया है। भारत सरकार की अमेरिकी साम्राज्यवाद परस्त नीतियों से सारी दुनिया में भारत की छवि पर आंच आई है। ऐसे संकट के समय में जनहित के लिए हमारी प्रतिबद्धता और फासीवाद के प्रतिरोध के संकल्प की अभिव्यक्ति तथा मेहनतकश जनता की पक्षधर राजनीतिक चेतना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 6 से 15 अगस्त तक पदयात्रा की जा रही है। आम जनता से अपील है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आव्हान *बदलाव जरूरी है* को साकार करने नई दिल्ली रामलीला मैदान में 01 सितंबर 26 को आयोजित विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने एवं संघर्ष फंड मैं अपना आर्थिक सहयोग देने की अपील है।
आज पदयात्रा में कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम मनोज बाथम , कॉम देशराज , कॉम शंकर लाल बघेल , कॉम अनवर खान, कॉम मुकेश आदिवासी , कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम शीश आदिवासी,कॉम लालाराम ,कॉम शैतान सिंह,कॉम धर्मेंद्र सिंह,कॉम दुर्गा देवी मौर्य,कॉम सामेंदु आदिवासी,कॉम कमला आदिवासी,कॉम नाराया आदिवासी ,आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। 

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->