बढ़ते क्राइम,सायबर फ्रांड के विरोध में हिन्दू महासभा ने ज्ञापन सौंपा

 205 लाख करोड़ विदेशी कर्ज से मुक्ति को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ हिन्दू महासभा भवन में आज होगा। ================== ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा ग्वालियर द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे श्रीमान पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में क्राइम के डीएसपी श्री नागेंद्र सिंह सिकरवार को संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवक जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, संगठन मंत्री रोहित जाटव के नेतृत्व में सौंपा गया। नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि बढ़ते हुए क्राइम से सरेआम लूट, डकैती, हत्याएं, नशा, सट्टा बाजार बढ़ा है एवं सायबर फ्रांड से आम लोगों को अकारण फंसाया जा रहा है। आए दिन आम लोगों के साथ खुलेआम लूट हो रही है। आम आदमी को धोखाधड़ी कर फंसाया जा रहा है। झारखंड, बिहार , यूपी के धौखेबाज आए दिन लूट रहे हैं। संचालन राहुल गुप्ता ने किया । हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में आज जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता हुई बैठक में निर्णय लिया कि हिन्दू महासभा अखंड भारत प्रतिज्ञा दिवस की पूर्व संध्या पर 13 अगस्त गुरुवार को दोपहर ठीक 4-00 बजे हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में सद्बुद्धि यज्ञ भारत को 205 लाख करोड रुपए के विदेशी कर्ज से मुक्ति दिलाने,अखंड भारत का निर्माण करने की कामना को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर के मुख्य यजमानी में होगा ।                     

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->