स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगीः निगमायुक्त

ग्वालियर। स्वच्छता कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही स्वच्छता के कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को रविवार के दिन अवकाश न मनाते हुए रोस्टर के अनुसार अवकाश दिया जायेगा, ताकि सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह निर्देश निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिये।
बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने तीन दिन या उससे अधिक समय से बंद डोर-टू-डोर वाहनों, डिपो से गाड़ियों के देरी से निकलने तथा हेल्परों के तीन दिन से लेट आने पर भारी नाराजगी व्यक्त की और समय पर उपस्थित रहने की कड़ी चेतावनी दी। इसके साथ ही एफसीटीएस बंद रहने की सूचना निगमायुक्त के संज्ञान में न लाने पर अजय शाक्यवार को नोटिस जारी किया। बैठक में निर्देशित किया गया कि गंदगी फैलाने वालों पर निरंतर चालानी कार्यवाही करें। साथ ही निर्देश दिये कि शहर के सभी मुख्य मार्ग प्रतिदिन सुबह 9 बजे से पहले पूरी तरह साफ हो जाये। कहीं भी सड़क पर 9 बजे के बाद कचरा डला मिला तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक में यह भी निर्देश दिए कि सीटीपीटी परिसरों को पूरी तरह साफ एवं स्वच्छ रखा जाए, गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। साथ ही वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए नाले-नालियों की सफाई हर दूसरे व तीसरे दिन अनिवार्य रूप से की जाए। कहीं से भी नाला  या नाली भरे होने की सूचना नहीं मिलना चाहिए। बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ एवं अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव भी उपस्थित थे।  

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->