नगर निगम मुख्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ
ग्वालियर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरी आजीविका मिशन की पहल पर स्व-सहायता समूह की दीदियों ने तिरंगा विक्रय केंद्र लगाया है। मुख्यालय नगर निगम परिसर में लगे शहरी आजीविका मिशन, नगर पालिक निगम द्वारा तिरंगा विक्रय केंद्र का शुभारंभ आयुक्त नगर निगम संघ प्रिय के निर्देशन में नोडल अधिकारी अंकुर तोमर, सहायक नोडल अधिकारी सुश्री विजेता चौहान द्वारा किया गया । तिरंगा विक्रय केंद्र पर जय मातेश्वरी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा तिरंगे विक्रय के लिए स्टॉल लगाया गया, साथ ही विभिन्न उत्पादों का भी विक्रय किया जा रहा है।