“‘हमारा प्यारा हिंदुस्तान’— मातृभूमि के सम्मान की अमर पुकार”
शब्दों में देशभक्ति, भावों में हिंदुस्तान
तिरंगे की आन, राष्ट्र का सम्मान—हर दिल में हिंदुस्तान
कवयित्री शशि श्रेया ने सभी देशवासियों को संदेश दिया -
हर घर तिरंगा
हर दिल तिरंगा
भारत माता की जय
तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान में सहभागी बनें और देश के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण को व्यक्त करें।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तथा इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने की गौरवशाली विरासत के सम्मान में देश को अपनी सुंदर राष्ट्रभक्ति रचना समर्पित की -
_हमारा प्यारा हिंदुस्तान_
हमारा प्यारा हिंदुस्तान।
नयन का तारा हिंदुस्तान।।
जहाँ पे सँग सँग इतलती हैं गीता और कुरान
हमारा....
यही मात्र इक देश है जिसको सब माता कहते हैं,
यहाँ के बच्चे भी गौरवशाली गाथा कहते हैं,
यहीं की माटी मे खेला है रघुकुल गौरव गान।
हमारा प्यारा हिंदुस्तान।।
नमन उन्हें जो जान दे गए होकर हिंदुस्तानी,
जिनके दम से भारत माँ की चूनर धानी धानी,
नमन तिरंगे पर जो हँसकर हो जाते कुर्बान।
हमारा प्यारा हिंदुस्तान।।
आओ मिलकर शपथ उठायें हो निर्भय बोलेंगे,
हाथों मे गंगा जल ले भारत की जय बोलेंगे
प्रभु की स्तुति से बढ़कर है माटी सम्मान।
हमारा...
शशि श्रेया द्वारा राष्ट्रभक्ति पर समर्पित एक गीत
हमारा प्यारा हिंदुस्तान, जगत से न्यारा हिंदुस्तान।
हमारा प्यारा हिंदुस्तान, जगत से न्यारा हिंदुस्तान।
जहां पे संग-संग इठलाती हैं गीता और कुरान...
हमारा प्यारा हिंदुस्तान, जगत से न्यारा हिंदुस्तान।
नमन करें हम उन्हें जो देकर जान बने बलिदानी।
नमन करें हम उन्हें जो देकर जान बने बलिदानी।
जिनके दम से भारत मां की चूनर धानी धानी।
हां जिनके दम से भारत मां की चूनर धानी धानी।
नमन तिरंगे पर जो हो जाते हंसकर कुर्बान...
हमारा प्यारा हिंदुस्तान, जगत से न्यारा हिंदुस्तान।
आओ हम संकल्प करें होकर निर्भय बोलेंगे।
हाथों में गंगा जल ले भारत माता की जय बोलेंगे।
ईश्वर की स्तुति से बढ़कर माटी का गुणगान...
हमारा प्यारा हिंदुस्तान, जगत से न्यारा हिंदुस्तान...
हमारा प्यारा हिंदुस्तान...
ओर अंत में शशि श्रेया ने सभी देशवासियों को 15 अगस्त पर सभी को संदेश दिया -
राष्ट्र को समर्पित भावपूर्ण रचना द्वारा
"प्रण लो मन में मातृभूमि माटी का मान रहेगा।
तीन रंग से सजे तिरंगे का सम्मान रहेगा।
रहें धरा पर या कि चंद्रमा पर जाकर बस जाएं,
किंतु हृदय में सदा धड़कता हिंदुस्तान रहेगा "
वंदे मातरम् |
भारत माता की जय | जय हिंद