गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर आज होगा ध्वजारोहण


 आज 14 अगस्त को ग्वालियर जिला भाजपा इकाई द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। बाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी सहने वाले पंजाबी एवं सिंधी समाज के बुजुर्गों का स्थानीय सांसद श्री भरत सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी के द्वारा  सम्मान किया गया। सम्मानित बुजुर्गों में सबसे वरिष्ठ श्री कृष्ण लाल की जुनेजा जिन्होंने 14 वर्ष की आयु में विभाजन की त्रासदी देखी और विस्थापन की पीड़ाओं को भी सहन किया. सिंधी समाज के श्री भाटिया जी सिख समाज के सरदार कोचर की एवं डॉक्टर भल्ला जी पंजाबी समाज के डॉ.नंदलाल जी बत्रा, श्री गोपीचंद जी अरोड़ा, श्री अशोक मारवाह, बलवंत मदान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी अरोड़ा ने अपने पिता के द्वारा सुनाएं गए विभाजन की त्रासदी के संस्मरणों को बताया कि किस विभाजन के समय वहां से विस्थापित होकर आने वाले लोगों का लाखों की संख्या में नरसंहार किया गया माता एवं बहनों के संग अत्याचार किया गया। अपना घर बार, जमीन जायदाद सब कुछ छोड़ कर यहाँ खाली हाथ शरणार्थी बनकर आये थे किन्तु पुरषार्थी बन कर पुनः अपने  को पुनर्नस्थापित  किया और समाज में अपनी विशेष जगह बनाई। आयोजन में पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, एवं कमल मांखीजानी, सभापति मनोज तोमर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुमन शर्मा, नीरू सिंह ज्ञानी, ललित नागपाल,श्याम सचदेवा, मनोज जुनेजा, डॉक्टर ए एसभल्ला, राजू पलैया, बिरजू शिवहरे, जेपी सिंह ज्ञानी, कुलविंदर जुनेजा, हरविंद्र जुनेजा,हाशानंद आहूजा, अमर मखीजा, प्रीती अरोरा सहित भारी संख्या में बाल भवन में सभी लोग उपस्थित हुए मंच संचालन विकास साहू ने किया
मिडिया प्रभारी राजू पंडित

posted by Admin
5

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->