लायन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल की प्रथम बोर्ड मीटिंग आयोजित



ग्वालियर। लायन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल की लायनिस्टिक वर्ष 2026–27 की प्रथम बोर्ड मीटिंग होटल लैंडमार्क NX, ग्वालियर में आयोजित की गई। बैठक में चीफ एरिया लीडर एमजेएफ लॉयन अजय सप्रा, क्लब रीजन चेयरपर्सन लॉयन राजेश वाटवानी, जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन संजय नीखरा, अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा, सचिव लॉयन रोशन गावरा एवं कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल मंचासीन रहे।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्षों, चार्टर मेंबर्स सहित पूरी कार्यकारिणी एवं बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में क्लब के आगामी सेवा कार्यों, फेलोशिप, सदस्यता एवं क्लब की व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

चीफ एरिया लीडर एमजेएफ लॉयन अजय सप्रा ने अपने उद्बोधन में प्रांत की महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने क्लब की सक्रियता एवं सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए आगे भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान

बैठक के दौरान मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (MPCCI) के हाल ही में संपन्न चुनाव में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए क्लब के सदस्यों का भी सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वालों में लॉयन दीपक पमनानी — मानसेवी संयुक्त सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य, लॉयन ओमप्रकाश कुकरेजा, लॉयन दीपक जैसवानी, लॉयन संजय अग्रवाल, लॉयन प्रशांत सिंघल, लॉयन अरुण गुप्ता, लॉयन राजीव अगीचा, लॉयन शरद गोयल एवं लॉयन अभिषेक गोयल (सनी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

क्लब के सदस्यों की इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लॉयन साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा इसे क्लब के लिए गौरव का विषय बताया।

स्थापना समारोह की तैयारियों पर चर्चा

सदन में अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब का इस वर्ष का स्थापना समारोह 21 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन जे. एस. गुप्ता एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन सुनील शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन आशुतोष वशिष्ठ जी एवं “स्टार ऑफ द ईवनिंग” के रूप में मुंबई से विशेष रूप से पधार रहे पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर एमजेएफ लॉयन राजू मनवानी जी उपस्थित रहेंगे।

सदस्यता शुल्क एवं बजट को मिली स्वीकृति

कोषाध्यक्ष लॉयन अमित अग्रवाल ने क्लब का अनुमानित वार्षिक बजट प्रस्तुत करते हुए सदन को अवगत कराया कि क्लब को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए इस वर्ष अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी। इस संबंध में प्रति सदस्य ₹1,000/- अतिरिक्त वार्षिक शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदन ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति से पारित किया।

इसके अनुसार इस वर्ष क्लब की कुल सदस्यता फीस सामान्य सदस्य के लिए ₹13,500/- तथा बोर्ड सदस्य के लिए ₹20,000/- निर्धारित की गई, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

*इस अवसर पर अध्यक्ष लॉयन अजय बत्रा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जो क्लब सदस्य 21 अगस्त को होने वाले स्थापना समारोह से पूर्व अपनी क्लब फीस जमा कर देंगे, उन्हें क्लब की ओर से विशेष एवं शानदार उपहार प्रदान किया जाएगा।*

बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सचिव लॉयन रोशन गावरा द्वारा किया गया।

🎶 बैठक के बाद फेलोशिप कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

बोर्ड मीटिंग के पश्चात आयोजित फेलोशिप कार्यक्रम में संगीत एवं गायन का विशेष आयोजन किया गया। क्लब के सदस्यों ने स्वयं अपने-अपने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

डॉ. अविनाश शर्मा, लॉयन कुंजम बत्रा, लॉयन दुर्गेश चौरसिया, लॉयन धनवंत अग्रवाल, लॉयन दिलीप गूगनानी एवं लॉयन विजय हबलानी ने अपनी गायन प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। वहीं रीजन चेयरपर्सन लॉयन राजेश वाटवानी ने भी अपनी मधुर गुनगुनाहट से संगीत का आनंद बढ़ाया। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन सुनील शर्मा ने भी गीत गुनगुनाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

संगीत, हास्य, उमंग और आत्मीयता से भरपूर इस फेलोशिप कार्यक्रम का सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। प्रथम बोर्ड मीटिंग के बाद आयोजित यह संगीतमय संध्या आपसी मित्रता, सौहार्द और फेलोशिप को मजबूत करने वाला एक यादगार एवं शानदार आयोजन रही।

लायन्स क्लब ग्वालियर सेंट्रल
लायनिस्टिक वर्ष 2026–27

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->