लायंस क्लब क्वीन इंटरनेशनल ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
ग्वालियर 15 अगस्त के पावन अवसर पर लायंस क्लब क्वीन इंटरनेशनल द्वारा लायंस पार्क में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन एसवीडीजी सी. एस. तोमर रहे। इस अवसर पर लायन अजय सप्रा (एरिया लीडर), लायन नरेंद्र अग्रवाल (प्रेसिडेंट, लायंस क्लब ग्वालियर ), मेंटोर लायन राका पाठक, लायन नीरज जैन (आर.सी.) तथा लायन रश्मि अग्रवाल (जेड.सी.) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज वंदन, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया।
लायंस क्लब क्वीन इंटरनेशनल की प्रेसिडेंट लायन नीतू अग्रवाल, सेक्रेटरी लायन लता उपाध्याय, कोषाध्यक्ष लायन स्वाति अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी लायन ज्योति बंसल, लायन बबीता अग्रवाल, लायन ज्योति गोयल, लायन पूनम अग्रवाल, लायन निर्मला अग्रवाल, लायन रेखा तोमर सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर क्वीन द्वारा कामवाली बाई मालती एवं उनके पूरे परिवार को वस्त्र वितरण कर सेवा कार्य भी किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ एक-दूसरे को प्रेषित कीं।
जय हिन्द! वंदे मातरम्!