राजीव गांधी ज्योति यात्रा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडू के पेरंबदूर से राजीव गांधी ज्योति यात्रा प्रारंभ हुई, जो देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से होती हुई ग्वालियर पहुचीं। यात्रा के ग्वालियर पंहुचने पर बेला की बावड़ी पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यात्रा का स्वागत कर अगवानी की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रातः राजीव गांधी ज्योति यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया। यात्रा का समापन 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर दिल्ली पहुंचकर होगा। राजीव ज्योति यात्रा की अगवानी करने वालों में दशरथ सिंह गुर्जर, संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, राजेंद्र सिंह नाती, वीर सिंह तोमर, हेवरन कंषाना, जयराज, हरेंद्र गुर्जर, मंगल यादव, रामनरेश परमार, रामबाबू श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, संदीप यादव, भूपेंद्र तोमर मिक्की, महादेव अपूरिया, हरेंद्र यादव, संतोष शर्मा थाटीपुर, अब्दुल हमीद पप्पू, तरुण कुशवाहा, संजीव दीक्षित, सौरभ जैन, दिलीप सिंह बघेल, शरद यादव, मनीष यादव, अश्विनी अगरिया, पारस जैन, प्रताप राव महादिक, रूप सिंह राजावत, राकेश बाथम, गोविंद दास अग्रवाल, अवनीश गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->