ऐप पर आने वाली शिकायतों का त्वरित करें निराकरणः स्मार्ट सिटी सीईओ राव
ग्वालियर। स्वच्छ ग्वालियर ऐप पर आने वाली सफाई, सीवर एवं पेयजल की शिकायतों का निराकरण सभी सम्बंधित अधिकारी गंभीरता से करें तथा जो सहायक स्वास्थ अधिकारी उपस्थित नहीं हुये और ना ही आॅनलाईन जुडे उनका एक दिवस का वेतन काटा जायेगा। यह निर्देश सीईओ स्मार्ट सिटी एवं अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने समय समीक्षा बैठक में सोमवार को दिये।
बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सीएम हेल्पलाईनों के प्रकरणों पर समीक्षा करते हुये विभागवार सीएम हेल्पलाईनों की समीक्षा की तथा सम्बंधित अधिकारियों को गंभीरतो से सीएम हेल्पलाईनों के प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों को लेकर व्यक्तिगत रूचि लेकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही पीएचई पेयजल की शिकायतों के निराकरण को लेकर भी समीक्षा की तथा सभी शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने जल भराव के स्थानों पर की जा रही निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा की तथा वाटर हार्वेस्टिंग के प्रकरणों की जानकारी दी एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। वही स्वास्थ्य विभाग की भी अपर आयुक्त ने दिये। इसके साथ ही ई केवाईसी का कार्य तेजी से करने की बात कही।