निगम मुख्यालय का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
ग्वालियर। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आज सुबह नगर निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही निगम आयुक्त को कर्मचारियों एवं अधिकारियों के कक्ष में नाम पट्टिका लगी नहीं मिली, निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सभी कर्मचारियों को समय पर आने के निर्देश दिए हैं, साथ ही नाम पट्टिका लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
निगम आयुक्त संघ प्रिय ने लेखा शाखा, सामान्य प्रशासन विभाग एवं सम्पत्तिकर विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त को लेखा शाखा में श्रीमती पूजा मेहकाली सहायक लेखा अधिकारी, दीपक जैन सहायक लेखा पाल, वैदहीषरण श्रीवास्तव विनियमित, मुकेष नागर विनियमित, श्रीमती बीनू शर्मा विनियमित, अनुपम शर्मा आउटसोर्स तथा सामान्य प्रशासन विभाग में संतोष शर्मा, श्रीमती राजश्री शर्मा लिपिक, श्रीमती हिमांशी शर्मा आउटसोर्स अनुपस्थित पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।