उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में कैडेटस और छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

ग्वालियर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरार में हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन संस्था प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग के नेतृत्व में किया गया। दस दिनों तक चले इस विशेष अभियान के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। विद्यार्थियों के बीच देशभक्ति पर आधारित निबंध लेखन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, भाषण, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही छात्रों और शिक्षकों द्वारा क्षेत्र में जागरूकता तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें सभी को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इसके लिये स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैडेट्स और छात्र छात्राओं को संस्था के प्राचार्य प्रबुद्ध गर्ग और आई ए जैदी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी एफओ धर्मपाल सिंह बघेल, एसओ मुकेश कुमार जाटव, एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता रेखा मुले, अवधेश कुमार पांडेय, उमेश पाठक, प्रतिपाल सिंह सोलंकी, ओपी गोयल, ऋचा अग्रवाल, रजनी भदकारिया डा दीप्ति गौड, अनू परमार उपस्थित थे। 

posted by Admin
51

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->