सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद जरुरी: राजयोगी बीके प्रहलाद

- एनसीसी कैडेट्स ने सीखी सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन की कला
ग्वालियर। वीआईएसएम कॉलेज में चल रहे 15 एमपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैंप कमांडेंट एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.एस. वर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक एवं मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित रहे। उन्होंने कैडेट्स को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने, तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को शांत और एकाग्र बनाने के व्यावहारिक तरीके बताए। बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि परिस्थितियां हमारे नियंत्रण में हमेशा नहीं होती, लेकिन परिस्थितियों के प्रति हमारी सोच और प्रतिक्रिया हमारे नियंत्रण में होती है। सकारात्मक सोच का अर्थ समस्याओं को नकारना नहीं, बल्कि समस्या के बीच समाधान की संभावना को देखना है। उन्होंने कहा कि आज के युवा जीवन में अनेक प्रकार के दबाव और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पढ़ाई, प्रतियोगिता, भविष्य की चिंता और आपसी अपेक्षाओं के कारण तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में मन को मजबूत बनाना और अपनी सोच को सकारात्मक दिशा देना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में 400 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की और सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन एवं मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक एकाग्रता एवं आत्मबल बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सीखे। इस अवसर पर एडम ऑफिसर कर्नल संजीव सरीन एवं सूबेदार मेजर (ˈऑनररि लेफ्टिनेंट ) जाफर अली, कैंप एंडजूटेंट मेजर सुनील पाठक, लेफ्टिनेंट दीपा यादव, केयर टेकर शिवा सेकेंड ऑफिसर रचना भदौरिया, सेकेंड ऑफिसर राम प्रकाश राजपूत, सूबेदार साहब सिंह, बी एच एम कुलवीर सिंह, हवलदार मंगल सिंह, केयर टेकर ब्रजेश भदौरिया, हवलदार सुधीर, सूबेदार श्रवण सहित एनसीसी के अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मेजर सुनील पाठक,  आभार सेकेंड ऑफिसर रचना भदौरिया मैडम ने किया।



posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->