जन-विश्वास शिविरों में अधिकारी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलायेंः कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को लगाए जा रहे शिविरों की कड़ी में जिले का अगला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार को विकासखंड भितरवार मुख्यालय पर आयोजित किया जायेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की जानकारी के साथ शिविर में उपस्थित रहकर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध करायें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान  ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को दिये।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गूगल मीट के माध्यम से शामिल होकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान  ने सीएम हैल्पलाइन की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार लश्कर मनीष जैन एवं बीएमओ अजय कुमार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शुक्रवार को जन-विश्वास शिविरों का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारी प्रतिदिन सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करें और उसका प्राथमिकता से निराकरण भी सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि पशुओं के टीकाकरण कार्य को लक्ष्य अनुरूप किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पशु चिकित्सकों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एडीएम सीबी प्रसाद, एडीएम अनिल बनवारिया सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->