जीवाजी विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर। ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला जीवाजी विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग के बारे मे प्रो. जे.एन.गौतम ने एंटी रैगिंग के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी और विद्यार्थियों को रैगिंग से होने वाले कानूनी और सामाजिक नुकसान के बारे में समझाया। इसके साथ साथ एंटी रैगिंग के कई सारे उदाहरणों द्वारा एंटी रैगिंग के बारे में समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.हेमंत शर्मा ने भी छात्र छात्राओं को एंटी रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों को समझाया। अंत में सभी विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग निषेध की शपथ दिलाई गई।