12 हजार की रिश्वत लेते बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी को पकड़ा

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार की दोपहर को बिजली विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता और लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियो का नाम मनोज कुमार दुबे पिता स्वर्गीय सीताराम दुबे उम्र 61 वर्ष, पद सहायक अभियंता, कार्यालय कनिष्ठ/सहायक अभियंता और धनेश कुमार शुक्ला लाइनमैन है, दोनों ही आरोपी कंटगी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मे पदस्थ है।
जानकारी के मुताबिक आवेदक मुकेश कुमार यादव निवासी जमुनिया तहसील कटंगी जिला जबलपुर को अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने हेतु 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन चाहिए था। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक ने कनिष्ठ /सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी, जिला जबलपुर में आवेदन दिया था। 3 एचपी के स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे तथा लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला के द्वारा आवेदक से 15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। फरियादी ने बार-बार कहा कि रकम बहुत ज्यादा है पर आरोपी काम करने को तैयार नहीं हुए, थक हारकर मुकेश ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी को लिखित में शिकायत दी।
सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन किया और फिर दोनों आरोपियों को रिस्वत देने के लिए जाल बिछाया। 12000 रिश्वत लेने के लिए किए गए। आरोपियों ने कार्यालय के बाहर जैसे ही रिश्वत के 12000 रुपए लिए तभी उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) एवं 61 ( 2) बी एन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।  

posted by Admin
835

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->