शहर में सिटी बस सेवा शीघ्र प्रारम्भ की जाए : MPCCI

ग्वालियर शहर में सार्वजनिक परिवहन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए एक व्यवस्थित ‘सिटी बस सेवा’ शीघ्र प्रारम्भ किए जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित किया गया है ।
ज्ञात रहे दिनांक 3 फरवरी 2024 को म. प्र. विधानसभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट में ग्वालियर में पीएम ई-बस योजना के तहत सिटी बस संचालित किए जाने की घोषणा की गई थी, परन्तु यह बस सेवा आज 02 वर्ष के उपरान्त भी प्रारम्भ नहीं हुई है । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-दीपक पमनानी एवं कोषाध्यक्ष-मनोज अग्रवाल (बाबा) ने कहा है कि चूंकि ग्वालियर शहर की आबादी और सीमा क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है । इसलिए वर्तमान में शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कि कम्पू, जीयाजी चौक (बाड़ा) तथा लक्ष्मीगंज से थाटीपुर, मुरार, किला गेट व हजीरा सहित डी. डी. नगर हेतु दैनिक आवागमन के लिए आम नागरिक पूरी तरह से विक्रम ऑटो व ई-रिक्शा पर निर्भर हैं । शहर में सिटी बस सेवा न होने के कारण नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि विक्रम वाहन व ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया सवारियों से वसूला जा रहा है, जिससे शहरवासियों पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है । साथ ही, इनकी संख्या अत्याधिक होने से शहर की सड़कों व प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति प्रत्येक समय बनी रहती है तथा इनके अव्यवस्थित संचालन से शहर की सुंदरता पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है ।
पदाधिकारियों ने कहा है कि शहर में ‘सिटी बस सेवा’ के अभाव में आम नागरिकों व महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए सुरक्षित और आरामदायक सफर में कठिनाई आ रही है । सरकार द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों तथा नए विकसित हो रहे क्षेत्रों को जोड़ते हुए सामान्य बस अथवा इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा यदि शुरू की जाती है, तो इससे न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी । साथ ही, इससे शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी । MPCCI द्वारा आज प्रेषित पत्र में पुरजोर माँग की गई है कि व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर शहर में शीघ्र अतिशीघ्र “सिटी बस सेवा” प्रारम्भ करने हेतु उचित कार्यवाही की जाए, ताकि शहरवासियों को इन्दौर व भोपाल की भांति ग्वालियर शहर में भी ‘सिटी बस सेवा’ का लाभ मिल सके ।

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->