मृत बच्चे-बच्चियों को दफनाने शासन शमशानो की व्यवस्था करवायें: पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव
ग्वालियर| पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव का कहना है कि जनहित में देश के प्रत्येक प्रान्तों एवं राज्यो के जिलों, शहरों, ग्रामीणो तथा पंचायतो में 10 वर्ष से नीचे उम्र के बच्चों एवं बच्चियों को उपरोक्त दर्शायें स्थानों पर दफनाने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है और उन्हें कहीं भी गाड़ दिया जाता है जिन्हें कुत्तों एवं अन्य जंगली जानवरों द्वारा उखाड़ कर खा लिया जाता है जिससे क्षेत्र में गन्दगी एवं प्रदूषण फैल कर वातावरण प्रदूषित तो होता ही है तथा बच्चों के मां-बाप को मानसिक पीड़ा भी होती है जो उचित नहीं है उस पर अंकुश लगाने हेतु शमशान बनवाना अति आवश्यक है। वर्तमान में मेरी जानकारी में कहीं भी बच्चे बच्चियों को जमीन दफनाने हेतु शमशान की उचित व्यवस्था नहीं है। इस जनहित के कार्य हेतु देश के हर प्रान्तों एवं प्रदेशों को उक्त व्यवस्था करने हेतु कड़े निर्देश देकर अनुग्रहि कर कृतार्थ करें।