140वां अग्रवाल परिचय सम्मेलन संपन्न, राजेश ऐरन के प्रयासों की सभी ने की सराहना
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का 140वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन गोवा में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोवा के पूर्व कलेक्टर एनडी अग्रवाल ने कहा कि राजेश ऐरन और उनके साथियों ने सामाजिक एकता के क्षेत्र में ग्वालियर का नाम देशभर में रोशन किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने की। उन्होंने बताया कि देशभर में 138 स्थानों पर सम्मेलन कर हजारों अग्रवैश्य बंधुओं के बच्चों के रिश्ते तय कराए जा चुके हैं। इस अवसर पर 140वीं परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया गया। विशिष्ट अतिथि गोवा अग्रवाल समाज अध्यक्ष जितेंद्र कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीलम शाह, महामंत्री बबीता अग्रवाल व शिल्पा गुप्ता को गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गोवा, मडगांव, पंजी के अग्रबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन मुकेश सिंघल और पूनम अग्रवाल ने किया।