ग्वालियर । नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ बनाया गया है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी बनाया गया है। इस अवसर पर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।