अग्रवाल जागरण वाहन रैली 4 अक्टूबर को

ग्वालियर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेवा संस्थान ने महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर जयंती दिवस के पूर्व पड़ने वाले रविवार 4 अक्टूबर को अग्रवालों में अग्रवाल समाज के प्रति चेतना प्रगाढ़ करने एवं अग्र बंधुओं में परस्पर सौहार्द में वृद्धि के उद्देश्य से सभी अग्रवाल बंधुओं तथा शहर की सभी अग्रवाल संस्थाओं के सहयोग एवं सम्मलित प्रयासों से अग्रवाल जागरण वाहन रैली निकाली जायेगी। यह रैली सुबह 8 बजे कोटेश्वर मंदिर परिसर से महाराजा अग्रसेन जी के पूजन वंदन उपरांत रवाना होगी। रैली का समापन गोपाल मंदिर फूलबाग पर होगा। समापन उपरांत भोजन प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। 

posted by Admin
119

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->