ग्वालियर । भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण द्वारा शुरू किए गए "2 मिनट राष्ट्र के नाम" राष्ट्रगान के 8 वर्ष पूर्ण होने पर महाराज बाड़ा पोस्ट ऑफिस पर "नारी शक्ति सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
यहां बताना आवश्यक होगा कि हर वर्ष राष्ट्रगान की वर्षगांठ पर सेवा, कला और शहीद परिवारों का सम्मान किया जाता है। इस बार 8वें वर्ष पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि श्रीमती अल्का कुशवाह ने राष्ट्रगान टीम और सम्मानित महिलाओं को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने प्रतिदिन राष्ट्रगान प्रसारण के लिए टीम की सराहना की और सभी को बरसाती भेंट की।
सम्मानित महिलाओं में डॉ. संगीता कटारे, डॉ. दीप्ती गौड़, उमा सिंधल, निहारिका सिंह नागर, प्रस्तावना गुप्ता सहित शिक्षिका, गायिका, पत्रकार, पुलिस अधिकारी व समाजसेवी शामिल रहीं। संचालन संजय धवन व आभार महेश धीमान ने किया।