भा क पा के राष्ट्रीय आव्हान के तहत ग्वालियर में पांचवी पदयात्रा संपन्न
*मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, छात्र, नौजवानों पर क्रूर हमला के खिलाफ भा क पा का 01 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में हल्ला बोल*
*जन जागरण पदयात्रा पूर्ण कर *बदलाव जरूरी है* *संकल्प को पूरा करने 01 सितंबर को दिल्ली चलो*
*कौशल शर्मा एडवोकेट- भा क पा*
ग्वालियर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी पदयात्राओं के आव्हान के तहत ग्वालियर में पांचवी पदयात्रा आज शाम बजे 05 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी से भटेले मेडिकल मुरार ग्वालियर तक पदयात्रा, पर्चा वितरण, जनसंपर्क कर सभा की। पदयात्रा का नेतृत्व मुरार कमेटी के सचिव एवं जिला ग्वालियर के सहसचिव कॉम शैलेश परमार, कॉम अशोक पाठक, कॉम बिरखा राम, महिला नेत्री कॉम अंजली परमार ने किया।
पदयात्रा के दौरान भटेले मेडिकल चौराहे पर सभा को म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम अशोक पाठक, कॉम अंजली परमार, कॉम अनवर खान ने संबोधित किया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला ग्वालियर सहसचिव कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर कहां कि देश की मेहनतकश जनता, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, महिलाएं, नोटबंदी से पीड़ित व्यवसायी वर्ग,कर्मचारी सभी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण त्राहिमाम है सभी बदलाव चाहते हैं।
आज पदयात्रा में कॉमरेड संजीव राजपूत, कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम शैलेश परमार, कॉम बिरखा राम, कॉम प्रीतम माहौर, कॉम अनवर खान, कॉम अशोक पाठक, कॉम प्रकाश वर्मा, कॉम अब्दुल शाहीद, कॉम सुनील खरेटिया, कॉम सुरेंद्र सविता, महेश शाक्य, काशीराम वर्मा, प्रवीण खान, श्याम बाई, गीता कौशल, माया देवी, शशि शाक्य, द्रोपती विश्वकर्मा, मोनिका, मोहिनी, रूबी, मुन्नी देवी,किरण, उषा यादव, रजनी वर्मा, उषा वर्मा, मालती जाटव, शगुन आदिवासी, कविता, गीता जाटव, पूजा वर्मा , मुन्नी देवी, मीराबाई, मनीष, राजा देवी, मुन्नी बाई, कलावती, फूलवती, दीपकली, प्रेमा, पूजा, मधु, माया, चंपा कुशवाहा, लक्ष्मी आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।