कैंसर से बचाव और समय पर टीकाकरण के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

ग्वालियर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर टीकाकरण के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से जिला न्यायालय में ‘उल्लास - एक अभिनव प्रयास’ अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य एवं वैक्सीनेशन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय जबलपुर के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ललित किशोर ने किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय ग्वालियर के न्यायाधीश श्री नवीन शर्मा उपस्थित रहे।
शिविर को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सतर्कता, उसके शुरुआती लक्षणों की जानकारी और समय पर टीकाकरण के प्रति जागरूकता बीमारी से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने का आह्वान किया। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ बी.आर. श्रीवास्तव एवं कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों के संबंध में महत्वपूर्ण एवं व्यवहारिक जानकारी दी।परिवार सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज गुलाटी ने समय पर वैक्सीन लगवाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। शिविर का संचालन न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री सौम्या सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह ने किया।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->