तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक चेतना है- डाॅ. खरे



दतिया।  दिनांक 11 अगस्त 2026 को आज भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी तथ पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य डाॅ. रामजी खरे ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित होकर यात्रा का मान बढ़ाने का कार्य करें तथा शाम 5 बजे कटारे की फैक्ट्री विभाजन की विभीषिका की स्मृति में एक मौन जुलूस निकाला जावेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होने का आग्रह है। बैठक का संचालन चतुर्भुज कौशिक तथा आभार पंकज शुक्ला ने किया। मंच पर श्री गुरूदेव शरण गप्ता, संभागीय कार्यालय प्रभारी श्री कोमल सिंह पवैया , बद्री प्रसाद साहू, किशोरी लाल शर्मा उपस्थित थे। गुरूदेव शरण गुप्त ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। लगभग 2 सैंकड़ा कार्यकर्ताओं में सर्व श्री बृजेन्द्र सिंह परमार, बल्लभ अग्रवाल, संदीप शर्मा, श्वेता गोरे, परशुराम शर्मा, बल्लन गुप्ता, श्यामलाल बघेल, दीप्ति गुर्जर, दिलीप बाल्मीक, रामकुमार दांगी, मानसिंह कुशवाहा, गुलाब यादव, सत्यस्वरूप सक्सेना, आर.डी.नामदेव आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
20

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->