बढ़ते सायबर फ्रांड के विरोध में हिन्दू महासभा 12 को एसपी आफिस में ज्ञापन देंगी
ग्वालियर । अखिल भारत हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवक जिला अध्यक्ष आनंद माहौर, संगठन मंत्री रोहित जाटव ने संयुक्त रूप से बताया कि बढ़ते हुए सायबर फ्रांड से आम लोगों को अकारण फंसाया जा रहा है। आए दिन आम लोगों के साथ खुलेआम लूट हो रही है। आम आदमी को धोखाधड़ी कर फंसाया जा रहा है। झारखंड, बिहार , यूपी के धौखेबाज आए दिन लूट रहे हैं। इसके विरोध में हिन्दू महासभा 12 अगस्त बुधवार को दोपहर ठीक 12-15 बजे सायबर क्राइम ब्रांच प्रभारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
लोकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष, हिन्दू महासभा