गौ माता की रक्षा का संकल्प लेकर निकली गौ भक्तों की टीम, हुरावली हनुमान मंदिर से हुआ पुण्य अभियान का शुभारंभ

ग्वालियर। श्री दंदरौआ धाम हनुमान मंदिर, भिंड में विराजित डॉ. हनुमान जी के आशीर्वाद एवं श्री दंदरौआ धाम के पूर्व महंत बाबा के प्रपौत्र आचार्य हरिओम थापक के मार्गदर्शन में रविवार को गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुरावली हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा संकल्प में सहभागी गौ भक्तों की टीम ने गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान की शुरुआत की।
अभियान के प्रथम चरण में 150 गौमाता जो कि डीवी सिटी रोड पर बैठी निराश्रित गौ माता की सेवा की गई। गौ भक्तों द्वारा गौ माता को रोटी खिलाई गई तथा रात्रि के समय सड़क पर बैठे रहने वाली गौ माता को दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से उनके गले में रेडियम की पट्टियां लगाई गईं। रेडियम पट्टियों के माध्यम से वाहन चालकों को अंधेरे में सड़क पर मौजूद गौ माता दूर से दिखाई दे सकेंगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में सहायता मिलेगी। गौ सेवा संकल्प के अंतर्गत केवल गौ माता को भोजन कराने तक सीमित न रहते हुए उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के माध्यम से हाईवे एवं एक्सप्रेस-वे पर रात्रि के समय बैठी गौ माता को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेडियम पट्टे पहनाने, उन्हें पॉलीथीन खाने से बचाने तथा गो-ग्रास के प्रति समाज को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह पुण्य संकल्प डॉ. हनुमान जी के संरक्षण एवं आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा। प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को गौ भक्तों एवं समाज के सहयोग से गौ सेवा अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान गौ माता की सेवा के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, उपचार, भोजन एवं संरक्षण के लिए आवश्यक गतिविधियां की जाएंगी।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->