रोटरी इंपीरियल ने सामाजिक क्षेत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, एवं जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प के साथ किया पदभार ग्रहण


*रोटरी इम्पीरियल क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार*

ग्वालियर। रोटरी इम्पीरियल क्लब के रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया तथा क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए चिराग लोकवानी को अध्यक्ष, जय पारस रमानी को उपाध्यक्ष, विक्की गिढवानी को सचिव, रोहित सापरा को संयुक्त सचिव एवं दीपांश गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बी.एम. अग्रवाल जी, रोटरी असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेंद्र मल्होत्रा जी एवं इलेक्टेड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रदीप पाराशर जी ने विशेष रूप से शिरकत कर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रोटरी के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष चिराग लोकवानी ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी इम्पीरियल क्लब वर्ष 2026-27 में सेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करेंगे स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा प्रकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह में क्लब के सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी इम्पीरियल क्लब वर्ष 2026-27 में सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->