पंजाबी परिषद की जल सेवा नर सेवा नारायण सेवा के समान : एसपी लोकायुक्त निरंजन शर्मा
पंजाबी परिषद समिति की निशुल्क जल सेवा किसी तपस्या से काम नहीं-- प्रवीण अग्रवाल (अध्यक्ष मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स)

ग्वालियर पंजाबी परिषद समिति द्वारा आज से 32 वर्ष पूर्व दो मटको से शुरू हुई ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा की हुई शुरुआत जिसका आज देश के कोने कोने यात्रियों को गर्मी के दिनों में इंतजार रहता है की ग्वालियर के रेलवे स्टेशन पर पंजाबी परिषद समिति द्वारा निशुल्क जल शीतल जल सेवा का ठंडा शीतल जल हमें मिलेगा इस वर्ष 5 अप्रैल से शुरू हुई जल सेवा का आज समापन किया गया, उससे पूर्व पंजाबी परिषद के मुख्य संरक्षक कुलवीर भारद्वाज, अध्यक्ष अशोक मरवाह जल सेवा संयोजिका प्रमिला मारवाह सचिव जीके सूरी उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी कोषाध्यक्ष आत्म प्रकाश मोंगिया, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा, मनोहर लाल भल्ला, अनिल मल्होत्रा, के बी गंभीर, रामकुमार चोपड़ा, बी डी वर्मा आदि ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा विशेष अतिथि चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पार्षद अनिल सांखला, पार्षद कपिल शर्मा, एवं विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष अमर कुठे , सूर्य प्रताप सिंह तोमर जी का शॉल, श्रीफल देकर स्वागत किया, तत्पश्चा पंजाबी परिषद समिति की 125 दिवसीय निशुल्क जल सेवा का समापन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन शर्मा ने इस सेवा को नर सेवा नारायण सेवा के समान बताया, तो वहीं पर प्रवीण अग्रवाल ने इस सेवा को भीषण गर्मी ए सी, कूलर सुख साधन को छोड़कर स्टेशन पर आकर ऐसे यात्रियों की प्यास बुझाने को कड़ी तपस्या का उदाहरण दिया, तो वही पार्षद अनिल सांखला, कपिल शर्मा एवं अमर कुट्टे, सूर्य प्रताप सिंह तोमर ने निशुल्क जल सेवा की सराहनीय प्रशंसा की एवं पुण्यात्मक कार्य बताया, कार्यक्रम का संचालन जी के सूरी ने किया, आभार अशोक मारवाह जी ने किया,आयोजन में विनोद सूरी,सुनील कोहली, संगीता मल्होत्रा, के, बी गंभीर, रीता मल्होत्रा, लक्ष्मी जुनेजा, राधा ठकराल,ललित बेरी, पूजा केला, ललिता केला, सुनील वाधवा, पी के राठौर, सुरेंद्र जुनेजा, हिमांशु खत्री,अनिल शर्मा बिट्टू,
सुनीता शर्मा,इंद्र कुमार बेरी, नवीन चांनना, निर्मल अरोरा, आलोक संध्या चिचड़ा, सुनील चिचड़ा, शिल्पा खत्री, संतोष मोगिया, अनिल कपूर, अनीता कपूर, पंकज चौहान, राजीव हरि तवाल,इंदू चोपड़ा, सविता अरनेजा, रिंकू कुशवाहा, श्री के एन राठौर, पुष्पलता, एन के खंडेलवाल, गेंदालाल, राजेंद्र परिहार, राजीव पोपली, शरद गुप्ता, भूपेंद्र बत्रा, शिवनारायण गुप्ता, घनश्याम जैसवानी, ज्योति बत्रा एवं मीडिया प्रभारी राजू पंडित सहित भारी संख्या जल सेवा धारी उपस्थित हुए
मीडिया प्रभारी राजू पंडित