समाजसेवी सोनू रजक एवं संतोष कुशवाह ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 14 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके समाजसेवी सोनू रजक एवं संतोष कुशवाह ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, लोकतांत्रिक विचारधारा एवं जनहित के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने सोनू रजक एवं संतोष कुशवाह को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में सोनू रजक एवं संतोष कुशवाह का स्वागत है। दोनों समाजसेवी लंबे समय से अपने क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर सामाजिक कार्य करते रहे हैं। उनका कांग्रेस से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि आज आमजन और समाज के जागरूक लोग कांग्रेस की विचारधारा एवं संघर्ष की राजनीति से जुड़ना चाहते हैं।

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->