डॉ हरिसिंह होंगे म.प्र.पु सेवा निवृत राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक व अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक


ग्वालियर।मध्य प्रदेश पुलिस सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ का डॉ हरिसिंह यादव आईपीएस सेवानिवृत उप पुलिस महानिरीक्षक को नया संयोजक मनोनीत किया गया है।  संघ के सचिव के डी सोनकिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 09.08.2026 को पुलिस अफसर मैस ग्वालियर में संघ के सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें डॉ हरिसिंह यादव  को सर्वसम्मति से संयोजक के रूप में चुना गया है। हरिसिंह यादव द्वारा अशोक भदौरिया को कार्यकारी संयोजक नियुक्त किया गया। संघ के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर डॉक्टर यादव व अशोक भदौरिया को करतल ध्वनि से स्वागत कर हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दीं गईं।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ विगत 25 वर्षों से कार्यरत है। यह नियुक्ति पूर्व संयोजक स्वर्गीय श्री रामलाल वर्मा आईपीएस के निधन उपरांत आर सी छारी आईपीएस सेवानिवृत्त एडीजी को संयोजक का दायित्व सोपा गया था छारी द्वारा कुशलतापूर्वक संघ का संचालन किया गया किंतु स्वास्थ्य कारणों से उनके द्वारा दायित्व मुक्त होने की घोषणा पिछली बैठक में की गई थी तभी से नए संयोजक हेतु संघ द्वारा मंथन किया जा रहा था। संघ के सदस्यों द्वारा आपसी चर्चा व विमर्श उपरांत डॉक्टर हरिसिंह को सेवा काल से ही सर्वथा योग्य, उपयुक्त व उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता अधिकारी के रूप में पाकर उन्हें ही निर्विरोध रूप से संयोजक चुन लिया गया।
ज्ञातव्य है कि डॉक्टर हरि सिंह मध्य प्रदेश पुलिस के उन जांबाज, साहसी व बहादुर अफसरों में से एक रहे हैं जिन पर हमेशा विभाग सरकार ने व जनता ने भरोसा ,विश्वास तथा गर्व किया। चंबल में डकैती समस्या बढ़ने पर उनकी समय-समय पर पद स्थापना की गई । चम्बल तथा विंध्य क्षेत्र में दस्यु उन्मूलन के क्षेत्र में तो उनकी अद्वितीय भूमिका रही है। असाधारण वीरता एवं अदम्य साहस के लिए दुर्लभ राष्ट्रपति के चार-चार वीरता व सराहनीय सेवा पदकों से उन्हें नवाजा गया। पुलिस अधीक्षक के रूप में संवेदनशीलता,  सुरक्षा,  आमजन से मेलजोल व उनकी समस्याओं के त्वरित निदान व अपराधियों के प्रति कठोर कदमों से उनकी लोकप्रियता जबरदस्त रही है। चंबल क्षेत्र फिर विंध्यांचल को दस्युराज से मुक्त करने में डॉक्टर हरि सिंह की भूमिका अग्रणी व सर्वोपरि रही है। कार्यक्रम का संचालन सचिव के डी सौनकिया तथा मनोनयन प्रक्रिया का संचालन राकेश सिन्हा द्वारा तथा आभार आर एम दीक्षित द्वारा व्यक्त किया गया।उक्त अवसर पर सर्व श्री महेंद्रसिंह तोमर सेवानिवृत्त आई जी चेतराम सिंह भदौरिया सुरेश दोहरे, मोहनलाल शर्मा ,शैलेंद्र पांडेय, भगवान सिंह यादव, आर एस पटसारिया, हाकिम सिंह यादव , किशोर सिंह भदौरिया, महेंद्र प्रकाश शर्मा, धर्मवीर भदौरिया, सतीश दुबे आर एन एस भदौरिया, शैलेन्द्र भारती, बी के अरोरा , अशोक उपाध्याय, सुरेश  सिंह यादव , संजीव नागर आदि उपस्थित रहे।

posted by Admin
82

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->