मुरार नदी और अलकापुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ शीघ्र आंदोलन किया जाएगा
नगर निगम को नहीं है शासन हाई कोर्ट का डर जनता ने लगाए आरोप
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों कर्मचारियों के संरक्षण में भू माफियाओं द्वारा जमीन को हडपने का खेल चल रहा है । इसको लेकर शीघ्र ही भू माफियाओं के विरूद्ध मुरार नदी और अलकापुरी में अवैध निर्माण को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
उक्त बात संजय खंडेलवाल साकेत जैन मुकेश कुमार प्रदीप पटसारिया ने आज एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया की मुरार क्षेत्र में उदगम स्थल प्राकृतिक वैशाली नदी को भूमाफियाओं द्वारा पाटकर अवैध कालोनी बसाने और सिटी सेंटर के अलकापुरी में नियमों के विरुद्ध अवैध निर्माण करने के दो बड़े मामले सामने आए हैं । दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ता के बावजूद प्रशासन की चुप्पी अधिकारियों तथा भूमाफियाओं के गठजोड़ को उजागर कर रही है उन्होंने बताया की एनजीटी की रिपोर्ट ने पुष्टि की है की काल्पी ब्रिज बिजली घर और तहसील कार्यालय के पीछे शासकीय नाले पर रसूखदारों द्वारा भारी संख्या में अतिक्रमण किया गया है । उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका में भी न्यायालय द्वारा मुरार नदी से अतिक्रमण हटाए जाने एवं नदी साफ करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसमें प्रशासन द्वारा बजाय कार्रवाई के निगम प्रशासन द्वारा न्यायालय को गुमराह करने के रास्ते निकालना प्रारंभ कर दिया है । उन्होंने बताया की निगम प्रशासन को एक गार्डन शिकायत करने के बाद , सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई एवं नगर निगम ग्वालियर के आयुक्त एवं सिटी प्लानर को लिखित शिकायत करने के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। निगम कर्मचारी अवैध निर्माण हटाने के बजाय झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं । वहीं उन्होंने वार्ड क्रमांक 60 स्थित राजकमल हाइट्स अपार्टमेंट में बिल्डर कमल शर्मा द्वारा चैथी मंजिल की खुली छत पर अवैध निर्माण कर लिया गया है । उन्होंने प्रशासन से मांग की है की ईटीएस मशीन से सीमांकन कर वैशाली नदी के कैचमेंट क्षेत्र से अन्नपूर्णा एनक्लेव को ध्वस्त किया जाए तथा अलकापुरी स्थित राजकमल हाइट्स के अवैध निर्माण को तुरंत हटाया जाए यदि निगम प्रशासन इस मामले को संज्ञान में नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो स्थानीय निवासी एवं सर्व धर्म मानव सेवा समिति उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत व अन्य लोगों ने स्पष्ट किया है यदि प्रशासन निगम प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो शहर भर में व्यापक व उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन की होगी।