परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ राजस्व में वृद्धि करेंः सांसद कुशवाह

- स्मार्ट सिटी एडवायजरी फोरम की बैठक हुई
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओ का बेहतर क्रियांवयन के साथ  राजस्व में वृद्धि कैसे की जाये इसके लिये जरुरी कार्ययोजना बनाकर उस पर कार्य किया जाये। यह बात शनिवार को आयोजित हुई स्मार्ट सिटी की एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कही। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत शहर में जुड़ रहे आयामों के रखरखाव और संधारण की पुख्ता व्यवस्था करने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के संधारण की व्यवस्था ऐसी हो जिससे शहरवासियों को विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिल सके। बैठक में निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित एडवायजरी फोरम के सदस्य गण व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 
बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सचिन तेंदुलकर मार्ग उन्नयनीकरण, मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कन्वेंशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा के साथ ही पूर्ण हो चुकी स्मार्ट सिटी की परियोजनाओ से प्राप्त होने वाले राजस्व, स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे कार्यों पर विस्तार से विचार मंथन हुआ। बैठक में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि स्मार्ट सिटी की पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का आंकलन कर राजस्व वृद्धि के लिये जरुरी कार्ययोजना बनाने पर कार्य किया जाये ताकि भविष्य में परियोजनाओ का संचालन और मॉनीटरिंग को और प्रभावी बनाया जा सकें। उन्होंने स्मार्ट सिटी की वित्तीय सहायता से नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मोतीमहल स्थित नगर निगम के संग्रहालय जीर्णोद्धार कार्य के बजट का निर्धारण किसी तीसरी पार्टी से आंकलन कराये जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिये। बैठक में निगमायुक्त संघ प्रिय ने सचिन तेन्दूलकर रोड की प्रगति रिपोर्ट सहित इसके सौन्दर्यीकरण योजना के बारे में सदस्यो को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि इस रोड का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है और जल्द ही इस रोड का कार्य पूर्ण करने के बाद महान क्रिकेट खिलाडी सचिन तेन्दूलकर की थीम पर इस रोड का सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जायेगा।  
बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, हरिमोहन पुरोहित, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, चेम्बर आँफ काँमर्स के अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, राजन सेठ सहित अन्य सदस्यो द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। बैठक में सदस्यों ने स्मार्ट सिटी द्वारा बनाये गये थीम पार्क में साल के महत्वपूर्ण दिनों में छोटे बच्चों के लिये पार्क घूमने के लिये निशुल्क व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया।  

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->