ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत न्यू दशहरा मैदान, ई-ब्लॉक फेस-1, शताब्दीपुरम में विकास कार्य के अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से 30 मीटर ऊंचे हाई मास्ट लगाने के कार्य के लिये विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी के साथ भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की मांग पर इस हाईमास्ट को लगाया जा रहा है। हाईमास्ट लगने से पूरे मैदान में रोशनी रहेगी। इससे रात में होने वाले आयोजनों में आसानी होगी, हाईमास्ट की स्थापना से मैदान में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी तथा स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुविधाओं के विस्तार के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी सहायक यंत्री अभिलाषा बघेल, क्षेत्राधिकारी राजेश भदौरिया, डाॅ. रविन्द्र सिंह कुशवाह, पुनीत बैस, रमेश मामा, राजदीप भदौरिया, सागरनाती आदि मौजूद रहे।