युवा संस्कार निर्माण शिविर ब्राइट कान्वेंट स्कूल में आयोजित
ग्वालियर | भारतीय योग संस्थान ग्वालियर जिला सेन्ट्रल के चेतकपुरी योग केन्द्र द्वारा युवा संस्कार निर्माण शिविर ब्राइट कान्वेंट स्कूल में आयोजित किया गया| प्रांतीय प्रधान लक्ष्मण सिंह परिहार के निर्देशानुसार जिला प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता के सहयोग से जिला मंत्री रमाशंकर गुप्ता द्वारा क्षेत्रीय मंत्री दिनेश शर्मा के साथ मिलकर केंद्र प्रमुख श्रीमती जया जयसिंघानी एवं सचेतक श्रीमती मुस्कान ने विद्यालय में आकर बच्चों, छात्र छात्राओं को योग हेतु प्रेरित किया|