जन उत्थान न्यास करेगा 6 सितंबर को 3100 शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान
ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान् में शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आगामी 6 सितम्बर (रविवार) को मेला परिसर स्थित संस्कृति बैंक्वेट हाॅल में सायं 4 बजे आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारिओं को लेकर आज न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में न्यास पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जी.वाय.एम.सी गार्डन में किया गया। बैठक का संचालन एम.आई.सी प्रभारी एवं पार्षद अवधेश कौरव ने किया।
बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि इस सम्मान समारोह में करीब 3100 शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा। फार्मो का वितरण 10 अगस्त से ललितपुर काॅलोनी स्थित कार्यालय से सुबह 10 से सायं 6 बजे तक होगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुष्यंत साहनी, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, दाल बाजार व्यापार समिति अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, एम.आई.सी सदस्य एवं पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, आई.टी. सेल जिलाध्यक्ष आदित्य सेंगर, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद नाथूराम ठेकेदार, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद प्रमोद खरे, बेताल गुर्जर, धर्मराज तोमर, उदल यादव, के.पी. सिंह भदौरिया, लतीफ खां ‘मुल्लू’, राजेन्द्र बिलौआ आदि मंचासीन रहे।