प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेस क्लब अध्यक्ष की माताश्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे
ग्वालियर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल आज प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा की माताजी श्रीमती शांति देवी शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे, उनके साथ प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राजलखन, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश डंडौतिया, उपेंद्र तोमर, मुकेश बाथम भी मौजूद थे l
इस अवसर पर आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाई राजेश शर्मा ने वर्षों से अस्वस्थ चल रही माताजी की हर संभव सेवा की, लेकिन प्रभु की मर्जी के आगे हर कोई नतमस्तक है l