19 नवंबर वीरांगना जयंती : ब्रह्म मातृ शक्ति सम्मेलन, गंगा दास की बड़ी शाला में होगा,
शास्त्र, शस्त्र, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य शिक्षा, परिवारिक मामलों में समाधान,सामाजिक समरसता, 57 समाज सेविकाओं का सम्मान होगा, निशुल्क प्रवेश रहेगा, महंत रामसेवक दास जी महाराज मुख्य अतिथि होंगे, आशा, अंजू,माया, सरिता, तरूण लता संयोजक बनीं,
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा बैठक संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुधा दीक्षित,निशा शुक्ला, संगीता शर्मा ने कहा कि सामाजिक उत्थान के साथ राष्ट्रीयता और धार्मिकता के लिए भी कार्य होना चाहिए। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना लक्ष्मीबाई की 198 जयंती के अवसर पर ग्वालियर में 745 साधू,संत,महंतों की बलिदान स्थली पर गंगा दास की बड़ी शाला, लक्ष्मीबाई कालोनी में ब्रह्म मातृ शक्ति सम्मेलन 19 नवंबर को 2:30 बजे सकल ब्राह्मण महा समिति की महिला अध्यक्षा श्रीमती बीना भारद्वाज जी की अध्यक्षता में में तथा मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत रामसेवक दास जी महाराज जी होंगे। जिसमें 57 समाज सेविकाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में शास्त्र शिक्षा, शस्त्र शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,स्वास्थ्य शिक्षा, सामाजिक समरसता , परिवारिक समस्या का समाधान, भारतीय संस्कृति के अनूकूल महिलाओं में 16 श्रंगार के विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानार्जन कराया जाएगा। उमेश देवेंद्र कुमार पाठक ने सैकड़ो विवाह योग्य लड़के लड़कियों के बायोडाटा की जानकारी दी जाएगी। सकल ब्राह्मण महासमिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित एवं पदाधिकारियों ने निर्धन बच्चों को दीपावली के उपहार वितरित किए । अध्यक्षीय आसन्न से डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान हर समाज को करना चाहिए विषम परिस्थितियों में भी महिलाओं को संयम एवं धैर्य रखने से समस्याओं का समाधान हो जाता है । ब्रह्म मातृ शक्ति सम्मेलन के संयोजक मंडल में श्रीमती आशा त्रिपाठी,अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, डॉ. सरिता त्रिपाठी , तरूण लता पाठक को संयोजिका बनाया गया। संयोजिकाओ का स्वागत सुधा दीक्षित,निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, उमेश पाठक ने पीतांबरा वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया । संचालन ब्रह्म दत्त पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार पाठक ने किया । आभार प्रकाश नारायण शर्मा जी ने माना । डॉ मुन्नालाल शर्मा , महामंत्री