कुछ आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मी सीएचएमओ व सिविल सर्जन से भी बड़े

ग्वालियर। ग्वालियर में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के सीएचएमओ व सिविल सर्जन पर कुछ नेता आउटसोर्स कर्मचारी नाजायज दबाब बनाकर फोकट की नौकरी करना चाह रहे हैं। इन नेता नुमा आउटसोर्स कर्मचारियों से सीएचएमओ, सिविल सर्जन, वहां पदस्थ चिकित्सक व स्टाफ बेहद परेशान है। यह कर्मचारी प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ अपनी फोटो दिखाकर सभी चिकित्सकों पर हावी हो रहे हैं। 
इन आधा दर्जन आउटसोर्स कर्मचारियों का जलवा इतना अधिक हो गया हैं कि यह अब स्वयं चिकित्सकों की तरह अपने मनपसंद मरीज को भर्ती करने लगे हैं। जिनसे मांग पूरी नहीं होती उन मरीजों को भगा देते हैं। इन आउटसोर्स कर्मचारियों पर न तो सीएचएमओ और न ही सिविल सर्जन रोक लगा पा रही है। जबकि कई महिला चिकित्सकों ने इन आउटसोर्स कर्मचारियों की शिकायत भी वरिष्ठ अधिकारियों, जिला कलेक्टर, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, मानव अधिकार आयोग व महिला आयोग को भी की है कि यह आउटसोर्स कर्मी महिला चिकित्सकों से अभद्रता तक कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि राज्य  शासन के स्पष्ट आदेश के बाद और कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश के बाद भी सीएचएमओ व सिविल सर्जन इनको अटैचमेंट समाप्त कर मूल पदस्थापना स्थल पर नहीं भेज पा रहे हैं। 

posted by Admin
324

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->