इन्फ्लुएंसर्स पर भाजपा की नजर
ग्वालियर| सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर अब सत्तारुढ़ दल की विशेष नजर है। दल के नेता भी अपने प्रादेशिक टीम के साथ ऐसे ही जांबाज इन्फ्लुएंसर्स को आगे लाने में जुटे हुए हैं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर कोर ग्रुप की हुई विशेष बैठक के बाद सोशल मीडिया साइट पर पार्टी की प्रभावी बात पहुंचने को लेकर मंथन चला। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री मीडिया विभाग से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।