भ्रष्टाचारियों पर एआई का कहर

ग्वालियर| सरकार की नाक के नीचे ही भ्रष्टाचार होता रहे और उसकी अनदेखी की जाती रहे, लेकिन अब नई तकनीक ने धीरे-धीरे करके भ्रष्टाचार की पोल खोलना शुरू कर दिया है। प्रदेश के नगरीय निकाय एवं आवास विभाग के एक अफसर ने एआई की मदद से खरीदी में की गई गड़बड़ियां उजागर की हैं। एआई की मदद से जब खरीदी में हो रही गड़बड़ियों को पकड़ा गया तो प्रदेश भर में हड़कंप मच गया। अब तक पूरे प्रदेश में 135 सीएमओ समेत 392 अफसर एआई की वजह से कार्रवाई की जद में आ गए हैं। मजेदार बात ये है कि 374 नगरीय निकायों ने जेम पोर्टल के जरिए 1134 करोड़ की खरीदी की। इसमें करीब 250 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार की बात सामने आई है। यह राशि खरीदी में ज्यादा दी गई है।  

posted by Admin
144

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->